उत्तर प्रदेश का मध्यकालीन इतिहास
• 1194 ई. से लेकर 1857 ई. तक उत्तर प्रदेश के अनेक क्षेत्रों पर मुस्लिम शासन व्यवस्था एवं संस्कृति स्थापित रही।
उत्तर प्रदेश व सल्तनत काल
• 1206 ई. में मोहम्मद गौरी का गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक दिल्ली के सिंहासन पर बैठा तथा गुलाम वंश की स्थापना की।
• वर्तमान उत्तर प्रदेश का क्षेत्र प्रारम्भ से ही दिल्ली सल्तनत का अंग था।
• कुतुबुद्दीन ऐबक के बाद इल्तुतमिश दिल्ली का सुल्तान बना। सुल्तान बनने से पूर्व वह बदायूँ का इक्तेदार था। बदायूँ की जामा मस्जिद का निर्माण इल्तुतमिश ने ही कराया था।
• इसके पश्चात् फिरोजशाह तुगलक सुल्तान बना, जिसने 1358 ई. में जौनपुर शहर को मोहम्मद-बिन-तुगलक (जौना खाँ) की स्मृति में बसाया था।