. प्रकाश का परावर्तन

Recents in Beach

प्रकाश का परावर्तन

प्रकाश का परावर्तन 
1. समान दर्पण पर लंबवत पड़नेवाली प्रकाश-किरण किस प्रकार से परावर्तित होती है? 

उत्तर- प्रकाश किरण परावर्तन के बाद उसी पथ पर वापस लौट जाती है।
 2. किताब बनता है किसी वस्तु का हमेशा आभास सौर जाती है। और कोटा प्रतिविव
 उत्तर - उत्तल दर्पण में

 3. समतल दर्पण पर अभिलंव रूप से आपतित प्रकाश-किरण के लिए परावर्तन कोण का मान कितना होता है?
 उत्तर- परावर्तन कोण का मान शून्य (zero) डिग्री होता है। 

4. समतल दर्पण से आप चाहे कितनी ही दूरी पर खड़े हों, आपका प्रतिविव हमेशा कैसा होता है-सीधा या उलटय? 
उत्तर- हमेशा सीधा होता है। 

5. समतल दर्पण में वननेवाले प्रतिविव की प्रकृति कैसी होती है? उत्तर-आभासी (virtual), सीधा और वस्तु के आकार का 

6. किस दर्पण द्वारा किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिविव प्राप्त किया जा सकता है?
 उत्तर- अवतल दर्पण द्वारा 

7. उस दर्पण का नाम वताइए जो किसी वस्तु का सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सके। 
उत्तर- किसी वस्तु का सीधा तथा आवर्धित प्रतिविव अवतल दर्पण द्वारा बनता है। 

8. अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा लिखें। 
उत्तर- अवतल दर्पण का मुख्य फोकस, दर्पण के मुख्य अक्ष पर वह बिंदु है जहाँ मुख्य अक्ष के समांतर आती प्रकाश-किरणे अवतल दर्पण से परावर्तन के बाद मिलती हैं। 

 9. उत्तल दर्पण का एक उपयोग लिखें। 
उत्तर- मोटरगाड़ी में साइड मिरर या पश्चदर्शी के रूप में उत्तल दर्पण का उपयोग होता है। 

10. अवतल दर्पण का एक उपयोग लिखें। 
उत्तर- यह निकट रखी वस्तु का सीधा बड़ा तथा आभासी प्रतिविंव बनाता है, इसलिए इसका उपयोग दाढ़ी बनाने के लिए किया जाता है। 

11. गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 10 cm है। इसका फोकसांतर कितना होगा ? 
 उत्तर- फोकसांतर =  वक्रता त्रिज्या /2
                         =10/2=5cm

12. अवतल दर्पण द्वारा किसी वस्तु का प्रतिविव आभासी, सीधा तथा वस्तु से बड़ा प्राप्त होता है, तो वस्तु दर्पण के सामने कहाँ स्थित होना चाहिए? 
उत्तर- दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच 

13. एक अवतल दर्पण द्वारा आभासी प्रतिविव प्राप्त करने के लिए वस्तु को कहाँ रखना चाहिए? 

उत्तर- अवतल दर्पण के सामने उसके ध्रुव और फोकस के बीच 

14. अवतल दर्पण से किस दूरी पर एक वस्तु को रखा जाए कि प्रतिविव का साइज वस्तु के साइज के वरावर हो? 
उत्तर- अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र (centre of curvature) पर 

15. 10 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से 15cm की दूरी पर रखी वस्तु का प्रतिविंव, वस्तु की अपेक्षा सीधा होगा या उलटा? 
उत्तर- उलटा 

16. 20 cm फोकस-दूरी वाले अवतल दर्पण से 20 cm की दूरी पर दर्पण के सामने रखी वस्तु का प्रतिविंव कहाँ बनेगा ? 
उत्तर- अनंत पर